फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक संगठनों, शैक्षिक संस्थानों एवं अधिवक्ताओं द्वारा गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली गईं। आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहब को श्रद्वांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।


भारतीय बुद्विस्ट एसोसिएशन ने नगर के सभी आंबेडकर पार्कों एवं बुद्घ विहार स्थित भगवान बुद्घ एवं आंबेडकर प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण कर पंचशील ध्वज फहराया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न हिस्सों जगजीवन नगर, भीमनगर, हिमांयूपुर, रैना एवं टापा कलां क्षेत्र में प्रभात फेरियां निकाली गईं। जो कि आंबेडकर पार्क रसूलपुर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हुई।
विज्ञापन



भारतीय द्रविण महासभा द्वारा रसूलपुर स्थित आंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी हुई। संजय मलिक, राजकुमार टिंचू, सुदीप पारस एवं विनय रंगोली आदि मौजूद रहे।

बाबा साहब आंबेडकर पीजी कॉलेज में प्रबंधक सूरज किरन सच्चिदानंद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब को श्रद्वांजली अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान डॉॅ. हरिविलास, उमेश चंद्र एवं डॉ. ऋचा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एमडी निगम पब्लिक स्कूल सर जीवन नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एआर निगम, सुरेश सोनी एवं सुरभि ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

डॉ. आंबेडकर बार एसोसिएशन की एक बैठक रतन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बाबा साहब को श्रद्वा सुमन अर्पित किए। ज्ञान सिंह, अजय राही, सत्यवीर सिंह निरंकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आशा आईटीआई सुहागनगर में एससी/एसटी सतर्कता समिति के पवन चक्रवर्ती ने छात्र-छात्राओं को शिक्षित बनो, संगठित रहो एवं संघर्ष करो का नारा दिया। कार्यक्रम में कृष्णमोहन चक्रवर्ती, नवीन प्रकाश उपाध्याय, जीवाराम चक, रघुनायक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें