फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कैंनरा बैंक कर्मचारी सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को सड़क हादसों में कैंनरा बैंक मैनपुरी के लिपिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपे हैं।


थाना टूंडला के चुल्हावली एवं हाल निवासी रसीदपुर कनैटा रमेशचंद्र (55) पुत्र गोपीचंद्र बुधवार सुबह टेंपो में सवार होकर थाना रामगढ़ के महादेवनगर स्थित किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। आसफाबाद टूटी पुलिया के पास दो टेंपो में आपस में टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में मुख्य रूप से रमेशचंद्र के अलावा लालपुर छपरिया मोहल्ला निवासी शब्बू बेगम (35) पत्नी गुड्डू अली, बेटी अफसाना (13),बेटा अख्तर अली व दूसरे टेंपो में सवार थाना रामगढ़ के हसमतनगर निवासी अफरोज (35) पुत्र सलीम, अजमेरीगेट निवासी मोहम्मद युसुफ (20) पुत्र रियाजुद्दीन आसफाबाद मोतीनगर के निवासी पूरन सिंह पुत्र बुद्धसेन घायल हो गए।

घायलों में रमेशचंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रमेशचंद्र मैनपुरी कैंनरा बैंक में क्लर्क पद पर तैनात थे। परिजनों का आरोप है कि ट्रामा सेंटर में घायलावस्था में लाने के दौरान उचित उपचार नहीं मिला। जिससे मौत हो गई।


दूसरा हादसा टूंडला क्षेत्र के ग्राम राजा के ताल के समीप हुआ। थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली एवं हाल निवासी थाना उत्तर के जैननगर कैलाश चंद्र गौतम उर्फ रिंकू (30) पुत्र स्व. ब्रजेश कुमार रिटायर्ड सीओ जेपी गौतम के पौत्र हैं। मंगलवार को देर शाम बाइक से टूंडला से घर लौट रहे थे।

राजा का ताल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कैलाशचंद्र गौतम की मौत होने से ही परिवार में कोहराम मच गया।

तीसरा हादसा थाना टूंडला क्षेत्र में हुआ। टूंडला के शोभाराम का आहाता निवासी देववृत्त राजौरिया (65) पुत्र नन्नेराम टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान टक्कर लगने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


रिटायर्ड सीओ जेपी गौतम के पौत्र कैलाशचंद्र गौतम उर्फ रिंकू की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद ही उसके बेटा-बेटी के सिर से पिता का साया भी उठ गया। रिंकू की पत्नी की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। रिंकू के एक बेटा आराध्य (नौ) एवं बेटी आराध्या है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें