फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को जलाने वाले माता-पिता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। मेन रोड स्थित मियां बाजार में एक मामले मोहरा न बनने पर एक पिता ने अपनी बेटी को गर्म चिमटे से जलाया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो उसके परिजन घर का ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सोमवार को जब युवती पिता द्वारा जलाने के बाद थाने पहुंची, तो उसकी हालत देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया कि आखिर कोई बाप ऐसा कैसे कर सकता है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

सोमवार को जब पुलिस के सामने युवती पहुंची तो उसने सारी घटना सीओ व थानाध्यक्ष सिरसागंज के सामने बता दी। युवती ने बताया कि पिता विपक्षी लोगों पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लगवाना चाहता था, जिसके लिए वह तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन


इससे बौखला कर पिता ने गर्म करछुल से तेल डाल कर चिमटे से जला दिया और फांसी लगाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और झुलसी युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें