मथुरा। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय हैंडबाल प्रतियोगिता में आगरा जनपद ओवरऑल चैंपियन बना है। चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में मथुरा सहित मंडल के तीन अन्य जनपदों की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।
शनिवार को मंडलीय हैंडबाल प्रतियोगिता दो वर्ग सब जूनियर बालक एवं बालिका तथा सीनियर बालक बालिका वर्ग में आयोजित की गई। सब जूनियर बालक वर्ग में आगरा ने मथुरा को 5 के मुकाबले 2 गोल से हराया। सीनियर बालक वर्ग में फिरोजाबाद ने आगरा को 20 के मुकाबले 12 गोल से हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग में आगरा ने मथुरा को 5 के मुकाबले 2 गोल से हराया। इसी प्रकार सीनियर बालिका वर्ग में आगरा ने मथुरा को 8 के मुकाबले एक गोल से हराया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस कृष्ण पाल सिंह ने किया। इस दौरान जनपद क्रीड़ा समिति के सचिव चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य आराधना वर्मा, सह सचिव डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री डॉ. मनवीर सिंह मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका डीके सिंह, अमित गौतम, सर्वेश सोलंकी, राकेश शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश साहू, विनोद पाल, कुमारी नेहा, ममता गौतम, गौरव, शैलेंद्र सिंह, कोमल सिंह एवं रंजीत सिंह ने निभाई।