फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की भांजी से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजीम भाई की भांजी से दिनदहाड़े थाना टूंडला के उसायनी में बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बाद बदमाश फिरोजाबाद की ओर भाग गए। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहम्मदगंज निवासी सना पुत्री मोहम्मद आरिफ थाना टूंडला के उसायनी स्थित एसआरडी कालेज में बीटीसी की छात्रा है। सोमवार को कालेज में फीस जमा करने के लिए घर से 50 हजार रुपये लेकर अकेली कालेज गई थी। पीड़ित छात्रा सना की मानें तो रुपये हैंडबैग में रखे थे। जैसे ही वो कालेज के गेट पर पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सना को रोका और बैग पर झपट्टा मारकर तेजी से फिरोजाबाद की ओर भाग गए।

सना से बताया कि पल्सर पर यूपी 75 (इटावा) का नंबर अंकित था। छात्रा ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई और कालेज का स्टाफ भी पहुंच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्रा ने टूंडला थाने में तहरीर दी है। कालेज गेट पर दिन दहाड़ेहुई लूट की वारदात से हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें