फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र गुलशन मध्य प्रदेश में जीवित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कक्षा एक का छात्र गुलशन उर्फ भूरी पुत्र संतोष निवासी यशोदानगर 15 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गया था। थाना में गुमशुदी दर्ज कर परिवार तलाशने में जुट गया। एक अक्टूबर को इटावा के बलरई थाना क्षेत्र में नहर में एक बालक का शव मिला। परिजनों ने उसकी पहचान गुलशन के रूप में कर चार अक्टूबर को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन पूरा परिवार उस समय भौंचक्का रह गया, जब मध्य प्रदेश के नरसिंगपुर से गुलशन के जीवित होने की खबर आई। परिवार की स्थिति दुविधापूर्ण हो गई। मातमी माहौल में अचानक खुशियां आ गईं। परिजन बच्चे को लेने के लिए नरसिंगपुर के लिए रवाना हो गए हैं। सिरसागंज के गांव नगला बाघ निवासी संतोष अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल यशोदानगर में रहते हैं।

15 सितंबर को उसका बेटा गुलशन उर्फ भूरी (9) सुबह अचानक घर से निकल गया। देर सायं तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। 19 सितंबर को थाने में गुमशुदी दर्ज कराई। परिजन बालक की तलाश में जुटे थे, तभी एक अक्टूबर को इटावा के बलरई थाना क्षेत्र में नहर किनारे एक बालक का शव मिला। तीन अक्टूबर को परिजनों को शव मिलने की जानकारी हुई। सायं को गुलशन के परिजन इटावा पहुंचे और शव की शिनाख्त गुलशन के रूप में की और चार अक्टूबर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पूरा परिवार गमगीन माहौल में था। परिवार में आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है। घर पर सभी लोग बच्चे की मौत के सदमे में हैं। इसी बीच छह अक्टूबर को सुबह मध्य प्रदेश नरसिंगपुर बाल कल्याण समिति से शिकोहाबाद थाना पुलिस के पास फोन आया और बालक गुलशन यादव के मध्यप्रदेश में जीवित होने की जानकारी दी। बालक के परिजन खबर सुनते ही भौचक रह गए। गमगीन माहौल में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन बालक को मध्यप्रदेश से लेने के लिए सुबह ही रवाना हो गए।

इस संबंध में नरसिंगपुर की बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों से फोन पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को आरपीएफ नरसिंगपुर ने बालक गुलशन यादव को उनके सुपुर्द किया था। तब से वह उसकी काउंसलिंग कर रहे थे। फिरोजाबाद से बालक के गुमशुदा होने की जानकारी होने पर इसकी पुष्टि की। उनकी कष्टडी में जो बालक है वह अपना नाम गुलशन यादव पुत्र संतोष निवासी यशोदानगर बता रहा है।

इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने को राजी नहीं है। पुलिस का कहना है कि रविवार को बच्चा आ जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस संबंध में चाइल्ड लाइन फिरोजाबाद के डॉ. जफर आलम का कहना है कि मध्य प्रदेश से बाल कल्याण समिति का फोन आया है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चे का नाम गुलशन यादव बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें