फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ की रक्षा को श्रीराम ने किया ताड़का वध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर भारत के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को धूमधाम से हो गया। श्री राधाकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का डोला निकला। प्रभु श्रीराम ने जानकी बाजार में सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन


विद्युत झालरों से जगमगाते मैदान में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का डोला पहुंचता है। आचार्य पं. वेदप्रकाश शास्त्री के निर्देशन में आचार्यगण लीला का वाचन करते हैं। मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे। विश्वामित्र ने राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा को श्रीराम-लक्ष्मण को मांगा। राजा से आज्ञा लेकर राम-लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ वन पहुंचे।

यज्ञ शुरू होते ही राक्षसों ने विघ्न डालना शुरू किया तो श्रीराम, लक्ष्मण ने ताड़का, सुबाहु का वध कर दिया। वध होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला मंचन के बाद पात्रों की आरती उतारी। इसके बाद रथ वापस हुआ। इस दौरान अध्यक्ष श्याम सिंह यादव, सचिव आरपी सिंह यादव, पं. वेदप्रकाश शास्त्री, गुड्डू मिश्रा, नीरज चतुर्वेदी, पं. शुभम मिश्रा, विनोद मम्मा, मनोज यादव, गिर्राज किशोर यादव, विजय कुशवाहा मौजूद थे।
विज्ञापन


रामलीला महोत्सव सोमवार को अहिल्या उद्धार, गंगा उत्पत्ति, जनकपुर आगमन, पुष्प वाटिका में जानकी का गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, राजाओं का मान मर्दन, लक्ष्मण, परशुराम संवाद की लीलाएं होंगी। लेबर कालोनी रामलीला में ताड़िका वध, अहिल्या उद्धार, राम का जनकपुरी में आगमन की लीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें