फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असद नगर से छछैना तक 261 करोड़ में होगी नहर पक्की

विज्ञापन
तालग्राम क्षेत्र में अधूरी खुदी नहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। बेबर ब्रांच की नहर को पक्का करके जवाहर तापीय योजना को पानी की सप्लाई देने की तैयारियों में सिंचाई विभाग जुट गया है। नहर के पक्के होने से अवैध रूप से चलाए जा रहे कुलाबों को बंद किया जाएगा। परियोजना के तहत नहर का 26 किमी का क्षेत्र पक्का किया जाना है।
विज्ञापन

जिले की महत्वपूर्ण जवाहर तापीय परियोजना तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग को भी बड़ी लागत से बेबर ब्रांच की नहर को गांव असद नगर से छछैना तक 26 किमी तक पक्का कराया जा रहा है। जवाहर तापीय परियोजना को बिना रुकावट पानी देने के लिए 26 किमी की नजर को 261 करोड़ रुपये की लागत से पक्का किया जाना है। नहर के पक्का होने से किसानों द्वारा जगह-जगह अवैध रूप से कुलाबे खोले जाते हैं उन पर पाबंदी लग सकेंगी। सिर्फ वैध से ही किसान सिंचाई कर सकेेंगे।
900 क्यूसिक है नहर की क्षमता
नहर की क्षमता 900 क्यूसिक पानी की है, जिसमें से 500 क्यूसिक पानी जवाहर तापीय परियोजना के लिए पहुंचाना होगा। परियोजना के लिए भेजे गए पानी से बचने वाले पानी को आगे कन्नौज तक भेजा जाएगा। नहर को पक्का करने का कार्य अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुट चुका है।
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर बेबर ब्रांच की नहर को गांव असद नगर से छछैना तक 26 किमी का क्षेत्र पक्का किया जाना है। जिसकी लगभग लागत 261 करोड़ रुपये आने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

भारत भूषण सिंह, सहायक अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें