मथुरा। मैनपुरी की करहल पुलिस की छापामारी से गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय पर खलबली मच गई। पुलिस यहां से एआरटीओ के बाबू को उठाकर ले गई। मैनपुरी पुलिस की मानें तो बाबू पर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज था, जिसमें एनबीडब्लू जारी हुए थे।
गुरुवार को मैनपुरी पुलिस ने मथुरा एआरटीओ कार्यालय पर छापामारा। पुलिस की छापामारी से कार्यालय में खलबली मच गई। कार्यालय में काम करा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। मैनपुरी पुलिस कार्यालय के एक बाबू को उठाकर अपने साथ ले गई। कोई समझता, इससे पहले पुलिस बाबू को गाड़ी में बैठाकर निकल गई। थाना करहल के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि बाबू रविकरन सिंह है।
साल 2017 मेें एसटीएफ ने गाड़ियां पकड़ी थीं। इन पकड़ी गई गाड़ियों में नंबर फर्जी पाए गए थे। इस मामले में एआरटीओ के बाबू रविकरन के गैर जमानती वारंट निकले थे। इन वारंटों के आधार पर एआरटीओ के बाबू रविकरन को गिरफ्तार किया गया है। मैनपुरी पुलिस की कार्रवाई से एआरटीओ कार्यालय में खलबली मची हुई है। हर कोई यह चर्चा कर रहा है कि आखिर यह बाबू फर्जीवाड़े में नप जाएगा।