फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: रोडवेज बसों में उमड़े यात्री, आधी रात बहनों के लिए मुफ्त यात्रा

Sun, 26 Aug 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा आधी रात से शुरू हो गई। इससे पहले शनिवार से ही बसों में भीड़ का उमड़ना शुरू हो गया। बस स्टैंडों के अलावा प्रमुख चौराहों पर यात्री बसों का इंतजार करते देखे गए। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को लोड फैक्टर कम ही रहा है।
विज्ञापन


आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। आगरा से गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रही। वहीं लोकल रूटों पर रविवार सुबह से भीड़ उमड़ेगी। ईदगाह और बिजलीघर बस स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई।

उधर, भगवान टाकीज चौराहा, सिकंदरा, रामबाग, भोगीपुरा चौराहों पर भी सुबह से शाम तक लोग बसों का इंतजार करते नजर आए। भगवान टाकीज पर दिल्ली और मथुरा को जाने वाले यात्रियों ने बसें पकड़ीं। रोडवेज अधिकारियों ने भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को बसों में अनुमान से कम ही लोगों ने सफर किया है। रविवार की मध्य रात्रि से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें