फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की अनुमति नहीं: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 26 जनवरी को हुई हिंसा के दृष्टिगत इस स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के सुरक्षा प्रबंधों एवं कानून व्यवस्था की आयुक्त अलीगढ़ मंडल अजयदीप सिंह तथा पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. प्रितिंद्र सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की।
विज्ञापन

आयुक्त अजयदीप सिंह ने जनपद वासियों से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल परंपरागत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जनपद में धारा 144 लागू है। किसी को भी शांति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा या किसी भी नये कार्यक्रम की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। जनपद में अमन चैन, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर कासगंज-सोरों मार्ग ठीक कराना सुनिश्चित करें। आज से ही कार्य शुरू करा दें जिससे यात्रियों को तथा कांवड़ यात्रा में किसी को कोई असुविधा न हो।
पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. प्रितिंद्र सिंह ने कहा जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहेगा। पुलिस सूचना तंत्र को मजबूत कर आसामाजिक, शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखें। किसी भी दशा में धारा 144 का उल्लंघन न हो। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रत्येक स्थिति से निबटने के लिए पुलिस फोर्स हथियारों के साथ तैयार रहेगा। किसी भी दशा में फोर्स की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जिले में 3 कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त 2 पुलिस अधीक्षक व आवश्यकतानुसार एसओ, फोर्स भी उपलब्ध कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

पूरा शहर कैमरों की नजर में रहेगा: डीएम
जिला मजिस्ट्रेट आरपी सिंह ने बताया कि विगत घटना को देखते हुए तथा धारा 144 लगी होने के कारण किसी भी स्थिति में गैर परंपरागत यात्राएं निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरा शहर कैमरों की नजर में रहेगा। स्वतंत्रता दिवस पर परंपरागत रूप से बाजार पूर्णत: बंद रहेगा। कहीं भी भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी।
जिले में 350 लोग पाबंद किए गए हैं: एसपी
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि जिले में 350 लोग पाबंद किए गए हैं। 47 ऐसे प्वॉइंट चिह्नित किए गए हैं जहां बाहर से लोग जिले में प्रवेश कर जिले की फिजा खराब करने का प्रयास कर सकते हैं, 30 प्वॉइंटों पर बैरियर लगाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
बैठक में रहे मौजूद
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक मनीष कुमार नाहर, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, थानाध्यक्ष एवं अधिसूचना इकाई के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें