फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, छह बच्चे घायल

विज्ञापन
स्कूल की छत का गिरा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव नगला पोहपी में मंगलवार को सुबह स्कूल में पढ़ते बच्चों के ऊपर छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने छह बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


मथुरा ब्लाक के गांव नगला पोहपी में प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे। शिक्षक भी पढ़ाने में मशगूल थे। इसी दौरान अचानक छत के लिंटर से प्लास्टर नीचे गिर गया। प्लास्टर नीचे गिरते ही बच्चों में भगदड़ मच गई, कुछ बच्चे तो अपने बैग लेकर घरों को भाग गए। बच्चों के घायल होने की सूचना पर ग्रामीण भी स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। परिवारीजनों ने आनन-फानन में घायल बच्चों का बरारी में डॉक्टरों से उपचार कराया। विद्यालय की

प्रधानाध्यापिका शीला शर्मा ने बताया कि स्कूल का निर्माण 2014 में हुआ है। ठेकेदार द्वारा निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इससे चार वर्ष बाद ही छत का लिंटर गिरने लगा है। विद्यालय भवन भी जर्जर हो गया है। प्लास्टर गिरने से कक्षा तीन के छात्र पवन कुमार, लक्की, कृष्णा, जतिन कुमार, अंकित कुमार व सोनू घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बच्चों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। घायल बच्चों का इलाज बरारी में निजी डॉक्टर के यहां कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें