फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में सिपाही ने पुलिस कार्यालय पर किया हंगामा, सस्पेंड

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
एटा। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नशे में धुत होकर पुलिस कार्यालय जा पहुंचा। जहां उसने एसएसपी की गाड़ी के आगे लेटकर उत्पात मचाया। इसे लेकर एएसपी ने सिपाही को मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंचे सिपाही ने अस्पताल में मौजूद कोतवाली नगर पुलिस के साथ भी अभद्रता की। सिपाही ने जबरन नशे में धुत पुलिस कर्मी को कार में बैठाया। पुलिस कार्यालय पर मौजूद लोगों में उस समय भगदड़ मच गई। जब पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ब्रजेश कुमार नशे में होकर पुलिस कार्यालय पर पहुंचा। जहां वह एसएसपी की गाड़ी के आगे लेट गया।

जिसे पुलिस कार्यालय पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अलग हटाया। इसके बाद भी सिपाही हंगामा करता रहा। लगातार गाली गलौज कर उपद्रव मचाने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मामले की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत सिपाही को जबरन कार में बैठा लिया और जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के ले गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने के बाद सिपाही ने कोतवाली नगर पुलिस कर्मियों के साथ भी गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे जबरन उठाकर गाड़ी में बैठाया और पुलिस लाइन ले गए।
विज्ञापन



‘शराब के नशे में हंगामा करने वाले सिपाही ने अनुशासनहीनता की है, जिसको लेकर पहले मेडिकल कराया गया। इसके बाद सस्पेंड कर दिया गया है।’
संजय कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें