फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान के बंडल में निकली गणित की उतर पुस्तिका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पर बीटीसी 2017 प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। पुस्तिकाएं जांच रहे शिक्षकों के मुताबिक स्पष्ट हो रहा है कि आजमगढ़ जिले में धड़ल्ले से नकल हुई है। वहीं सामाजिक विज्ञान के बंडल में एक पुस्तिका गणित की निकली। जो डायट में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए योगी सरकार ने नए नियम तैयार बनाए, लेकिन अन्य जिलों में नकल पर अंकुश नहीं लगा है। आजमगढ़ जिले की बीटीसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं फिरोजाबाद डायट में जांची जा रही हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे प्रश्न लिखे ैं। अगर किसी ने बहुविकल्पीय प्रश्न पर गलत उत्तर लिखा है तो पूरी कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में गलत उत्तर लिखा है।

नकल की स्थिति उत्तर पुस्तिकाओं में देखने को मिल रही है। डायट में सामाजिक विषय की कापी जांच रहे एक शिक्षक के बंडल में गणित की उत्तर पुस्तिका निकली तो शिक्षक चौंक गए। उन्होंने अन्य शिक्षकों को अवगत कराया। मगर मामला शांत हो गया। डायट प्राचार्य ओमकार सिंह पाल का कहना है कि सामाजिक विषय की उत्तर पुस्तिका में गणित की कापी निकली हमारे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें