फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। शनिवार की रात को घनी आबादी वाले क्षेत्र गंगेश्वर कालोनी में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग के बीच तेज धमाके की आवाज सुनकर बस्ती के लोग दहशत में आ गए। दहशत में आए लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर की आग से पड़ोस के एक मकान के जंगले में आग लग गई। जिससे खिड़की पर लगा परदा भी जल गया।

यह घटना शनिवार की रात करीब 3 बजे के आस पास हुई। ट्रांसफार्मर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली। आग तेजी के साथ लगी। आग की लपटें काफी ऊंची थी। आग की लपटों के बीच ट्रांसफार्मर से तेज धमाके की आवाज आ रही थी। धमाके की आवाज से गहरी नींद में सोए हुए लोग भी घरों से बाहर निकल आए। लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश पनपने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंासफार्मर की आग जैसे ही मोहनलाल के घर में घुसी तो लोग और घबरा गए। मोहनलाल के घर की खिड़की ने आग पकड़ ली और परदा भी जल गया। लोगों ने तुरंत ही आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर की आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। गंगेश्वर कालोनी के लालू, गौरव गुप्ता, मोहनलाल, क्षेत्रपाल, गनेश, मौहरश्री, पूरनदेवी ने ट्रांसफार्मर को खाली स्थान पर लगाए जाने की की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें