फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस का हिसाब नहीं दे रहे 20 निजी विद्यालय, नोटिस

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। एक बार फिर सीबीएसई से जुडे़ जिले के 20 विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस शासन के आदेश पर स्कूल फीस और शिक्षकों के वेतन का विवरण न उपलब्ध कराने पर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 हजार से अधिक फीस वसूली कर रहे विद्यालय प्रबंधन की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए शासनादेश जारी किया है। ऐसे विद्यालयों में फीस का निर्धारण मंडलायुक्त के स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए सभी बोर्ड के सभी निजी विद्यालयों से फीस और वेतन विवरण मांगा गया है।

जनपद में सीबीएसई और आईसीएसई के 100 विद्यालयों में से 20 ने यह विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। इस पर डीआईओएस केपी सिंह ने नोटिस जारी कर दंडात्मक कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन


ये विद्यालय नहीं दे रहे हिसाब...
श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, एन्जल पब्लिक स्कूल, एबीएस पब्लिक स्कूल, आर्मी स्कूल, चौधरी निरोत्तम सिंह इंटरनेशनल स्कूल, डा.आरएस शाह ग्लोबल स्कूल, डीआरएसएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल, ग्रीन विलो पब्लिक स्कूल, जग इंटरनेशनल स्कूल, जेएसबी पब्लिक स्कूल, केएन इंटरनेशनल स्कूल, मां संतोषी विद्यापीठ, माउंड लिटरा जी स्कूल, पोर्टर वरचर्ड इंग्लिश स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, ऋषि कुल इंटरनेशनल, संस्कृति पब्लिक स्कूल, रंधीर सिंह इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेस कान्वेंट स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें