99. 4 प्रतिशत के साथ कांवेट की नंदिता जिला टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
एटा। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में बेटी ने बाजी मारी है। 99.4 प्रतिशत अंक पाकर असीसी कान्वेंट स्कूल की नंदिता गुप्ता जिला टॉपर बनी। 98.2 प्रतिशत अंक पाकर ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वंश भारद्वाज दूसरे एवं सेंट पाल्स स्कूल के अंशुल मौर्या 97.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। टॉप टेन में चार बेटियां हैं।
जिले का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा। डॉ लोकमन दास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। वहीं ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 96.8 प्रतिशत रहा। टॉपर्स ने इस वर्ष गणित विज्ञान में ही नहीं वरन हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विषय में भी शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्था प्रमुखों ने बधाई दी है। बताते चलें कि जिले में संचालित 17 सीबीएसई संस्थाओं के 1991 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।