फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने हर वर्ग को ठगा : शशि

विज्ञापन
मोदी सरकार ने हर वर्ग को ठगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर विश्वासघात दिवस मनाया। कांग्रेसी नेताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. शशि लता चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 4 साल झूठे वादों के साथ पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम लोक लुभावन, झूठी घोषणाएं करके किसान, युवा, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी के सभी के साथ विश्वासघात किया है। सभी वर्ग अपने आप को सरकार के द्वारा ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, जन सुरक्षा, महंगाई, भ्रष्टचार, काला धन आदि के मुद्दों पर पूरी तरह से विफल रही है। अब देश की जनता प्रधानमंत्री एवं भाजपा के झूठ को पहचान चुकी है। 2019 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष तरुण शर्मा ने भी भाजपा सरकार को पूरी तरह से विफल एवं जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी बेहद परेशान है। धरना प्रदर्शन के दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता, सुरेश पटियात, राजवीर राना, शशि बाला गुप्ता, सुबोध शर्मा, अशोक मिश्रा, झम्बन सिंह लोधी, मोहन बाबू, अली हसन, संजय तिवारी, कमल किशोर शर्मा, सरदार उत्तम सिंह, शंकर लाल, राजीव चौहान, विकास चौहान, अनुज पचौरी, पवन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस के निशाने पर रहे मोदी
एटा में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर ने केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में चमत्कारी वादे किए थे लेकिन चार वर्ष होने के बाद भी वह अपना एक भी वादा पूरा न कर आम आदमी के साथ विश्वासघात किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अच्छे दिन आने का वायदा किया था लेकिन नोटबंदी कर प्रधानमंत्री ने देश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बैंकों में जमा करा लिया। भाजपा सरकार में दलित, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। जीएसटी, मनरेगा, एफडीआई, आधार कार्ड जैसी योजनाओं का मोदी जी विपक्ष में रहते हुए विरोध करते थे लेकिन अब इन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर मजाक किया गया है। मधु मिश्रा, अनिल सोलंकी, भगवान स्वरुप प्रजापति, नीरज मिश्रा, उमेश धनगर, मुन्नालाल, सुनहरी, रामऔतार, मोहम्मद इरफान, बीसी दास, कीर्ति बघेल, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें