एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव के लिए आठ उम्मीदवार ने अध्यक्ष तथा चार ने महासचिव पद के लिए दावेदारी पेश की है। जबकि नामांकन के दूसरे दिन कुल विभिन्न पदों पर कुल 42 उम्मीदवारों ने 50 सेटों में अपने अपने दावेदारी पेश की है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एदल सिंह बघेल, सीपी सिंह, प्रवेश भारद्वाज, अवधेश कुमार, प्रभा शंकर मिश्रा, सलेंद्र पाल सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भुवनेंद्र सिंह, कृष्ण स्वरुप वार्ष्णेय, उदयराम सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष पद पर सर्वेंद्र यादव, मानवेन्द्र सिंह, मंगेश कुमार, संजीव कुमार, उपाध्यक्ष पद नीरज शर्मा, राहुल सक्सेना, पदमेश नन्दन वाष्र्णेय, महासचिव पद पर रेशपाल सिंह राठौर, उदयवीर सिंह, संतोष कुमार गौतम, विनोद बाबू, सह सचिव पद पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार यादव, अजीत कुमार द्वितीय, राजपाल सिंह गुरुदीप सिंह, हरिश्चन्द्र कश्यप, कोषाध्यक्ष पद पर अनार सिंह राजपूत, गवर्निग काउंसील बृजेश कुमार मिश्रा, सोवरन ङ्क्षसह, शैलेन्द्र बाबू, राधेश्याम वर्मा, पंकज शर्मा, प्रभात चौहान, नरेश कुमार, अनिल कुमार, सुखवंत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रवीकांत सक्सैना, आरती यादव, राघवेंद्र सिंह यादव ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है।