फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन झोंपड़ियों में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
तीन झोंपड़ियों में लगी आग, हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पटियाली/गंजडुंडवारा।
गंजडुंडवारा क्षेत्र के विजय नगर और गांव धवा की तीन झोंपड़ियों में आग लग गई। आग से झोपड़ियों में रखा सामान जल गया।
ग्राम विजयनगर निवासी झब्बू की झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। लोग आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग ने तब तक पड़ोस के सर्वेंद्र की झोपड़ी में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर मशक्कत कर आग को बुझाया। लेकिन तक झोपडिय़ों में रखा सामान, बिस्तर, गल्ला, नकदी आदि सब जल गया। सूचना पर राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद व लेखपाल मानपाल सिंह पहुंच गए। उन्होंने क्षति का आकलन किया।


वहीं ग्राम धवा में ग्राम धवा निवासी महफूज अली की झोपड़ी में लगभग साढ़े 11 बजे झोपड़ी में आग लग गई। उस समय झोपड़ी में कोई नहीं था। आग की जानकारी होते ही परिवारीजन पहुंच गए। झोपड़ी के बाहर सो रहे बच्चे को महफूज अली की पत्नी ने पकड़ कर वहां से निकाला। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाया गया। लेकिन तब झोपड़ी में रख सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन



झब्बू को अब बेटी की शादी की चिंता
पटियाली । ग्राम विजयनगर में अग्निकांड में गांव निवासी झब्बू की झोपड़ी में रखा सामान जल गया। उसकी बेटी की आगले माह बारात आनी थी। बेटी की शादी के लिए उसने सामान की खरीदारी की थी। वहीं 40000 रुपये की नकदी थी झोपड़ी में थी। आग से सब कुछ जल गया। झब्बू को अब बेटी की शादी की चिंता सता रही है।


जल रही झोंपड़ी से कुछ दूरी पर है पेट्रोलपंप, हादसा बचा
गंजडुंडवारा। गांव धवा में झोपड़ी में लगी आग के समीप लगभग 50 मीटर दूरी पर एक पेट्रोल पंप है।
गनीमत यह रही कि हवा तेज नहीं थी। जिससे आग फैली नहीं। यदि तेज हवा से आग की चिंगारी पेट्रोल पंप तक चली जाती तो बढ़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें