फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 परीक्षा केंद्रों पर होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
exame
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसको लेकर जनपद में सभी तैयारियां पूरी ली गई हैं। परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। 7953 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी पर घिरोर विकास खंड के 897, आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कालेज अशोक नगर कुरावली पर कुरावली विकास खंड के 825 परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

वहीं डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल अशोक नगर कुरावली पर विकास खंड मैनपुरी और नगर क्षेत्र के 1097, श्री जीकरुणा सागर इंटर कालेज आगरा बाईपास रोड पर बरनाहल विकास खंड के 553, आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी पर करहल विकास खंड के 544, नेशनल इंटर कालेज भोगांव में सुल्तानगंज विकास खंड के 800 तथा सुल्तानगंज विकास खंड के ही 586 अभ्यर्थी ज्ञानस्थली इंटर कालेज भोगांव रोड पर परीक्षा देंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोगांव पर बेवर विकास खंड के 635, सुदिती ग्लोबल एकेडमी में किशनी विकास खंड के 996 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अतिरिक्त जागीर विकास खंड के 600 अभ्यर्थी पैराडाइज पब्लिक स्कूल मंछना और 420 अभ्यर्थी शिव कुमार स्मृति विद्यालय मंछना में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें