फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ और उन्नाव कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
कठुआ और उन्नाव कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च - फोटो : etah news
विज्ञापन
एटा। आठ साल की मासूम बच्ची की हत्या होने के बाद शहर में आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। श्रीकृष्ण भारत्वदय संगठन के संस्थापक मेधाव्रत शास्त्री ने सैकड़ों लोगों के साथ पहले शहीद पार्क में बच्ची को श्रद्धांजलि दी फिर बात अपने घर, अपने शहर और सिर्फ आठ साल की अपनी बेटी के सम्मान की है, अब शांति नहीं क्रांति धारण करो, जैसे स्लोगन लगी पट्टिकाओं के साथ कैंडल मार्च पूरे शहर की सड़कों पर निकाली। इस मौके पर पवन, गौरव, अखिल यादव, डा. निरूपमा वर्मा, कैप्टन तारा कुशवाह सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, जुगेंद्र सिंह यूथ एसोसिएशन की ओर से घंटाघर पर शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला गया। रतनेश कुमार, जाकिर अली, रवीकांत, अवदेश, शमशुल, नफीश अहमद, राहुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहावर। देश में हो रही दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं के विरोध में सोमवार शाम सांय दरगाह सूफी अजमती से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई।
कैंडल मार्च बड़ा बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, गंजडुंडवारा रोड, मेन चौराहा सहित अन्य मार्गों पर निकाला गया। कैंडल मार्च में युवा नारे लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। सभासद कासिम अली खां ने कहा कि कठुआ, उन्नाव, बिहार, सासाराम और ओडिशा में दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं राष्ट्रीय मुद्दा है। अहमद नबी ने कहा कि घटनाओं को दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर शमुसुद्दीन, फैज खां, सानू अंसारी, मोहम्मद अकरम खां, तालिब हुसैन, सोहेल खां, अवरार, सलमान, मोहम्मद तशकील खां, अशरफ खां, बिलाल अहमद, जुनैद आलम, हसान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें