फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधव और पांच लोगों की मौत पर मजिस्ट्रेटी जांच में लिए जाएंगे बयान

विज्ञापन
हत्या - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। माधव की मृत्यु और ग्राम विरोनाकला में पांच लोगों की हत्या के मामले में एसडीएम सदर ने मजिस्ट्रेटी जांच में बयान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह के अनुसार 04 सितंबर 2017 को थाना फ रह के ग्राम विरोनाकला में एक साथ पांच लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


गांव में देवकीनन्दन की पत्नी शारदा सहित पुत्री अंजली, रौनक, प्रिया और पुत्र विनीत मृत मिले थे। इसमें शारदा फंदे पर लटकी हुई थी। इस मामले में जो व्यक्ति जानकारी रखते हों वह 18 अप्रैल 2018 को तहसील सदर स्थित कार्यालय में अपना शपथ पत्र प्रस्तुत कर कर सकते हैं।

इसके अलावा 17 जनवरी को थाना हाईवे पर तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव व अन्य पुलिस बल के साथ कैबिनेट मंत्री की श्रीकृष्ण गैस एजेंसी के कर्मी के साथ हुई लूट की घटना से संबंधित बदमाश मनोज को पकड़ने के लिए ग्राम मनोहरपुर अडूकी गए थे।
विज्ञापन


जहां गोली लगने से अमरनाथ निवासी मनोहरपुर अडूकी का आठ वर्षीय पुत्र माधव के गोली लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की प्रक्रिया में 20 अप्रैल 2018 तक तहसील सदर शपथ पत्र के माध्यम से बयान दर्ज कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें