फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी

विज्ञापन
जलेसर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जलेसर पुलिस ने तीन माह से फरार लूट के आरोपी को तमंचा, कारतूस एवं लूटी अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अखिलेश चौरसिया एवं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर लूटपाट करने के आरोपी दलवीर पुत्र रुकमपाल निवासी विधिपुर थाना हाथरस को एटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और लूट की एक अंगूठी बरामद की। आरोपी ने पूछताछ में तीन माह पूर्व जलेसर क्षेत्र में दंपती से लूट करने की बात कबूल की। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर है। उसके खिलाफ जिले के साथ ही अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद आदि जिलों में 17 मामले दर्ज है। इनमें अधिकांश मामले लूट और डकैती के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें