फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों के घेरे में राशन घोटाला

विज्ञापन
सवालों के घेरे में राशन घोटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र के जहान नगर में पकड़ा गया राशन का खेल सवालों के घेरे में आ गया है। प्रशासन ने माफिया को आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है, लेकिन राशन डीलर को बख्श दिया गया है। यह भी साफ है कि विभागीय मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव नहीं है। वहीं बुधवार को जैथरा गल्ला मंडी में पकड़े गए राशन को उतारा गया जिसमें बोरों की संख्या कम पाई गई।
विज्ञापन

21 जनवरी को एसडीएम अलीगंज महेंद्र सिंह तंवर ने क्षेत्र के गांव जहान नगर में छापा मारकर निजी गोदाम से लगभग 3800 पैकेट गेहूं बरामद किए थे। यह गोदाम गांव के अवधेश उर्फ मंतोष का था। गहन जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र यादव ने थाना राजा का रामपुर में गोदाम संचालक अवधेश उर्फ मंतोष के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जांच में सामने आया है कि गांव में गोदाम राशन दुकान की बाउंड्री के अंदर चल रहा था। मगर डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही विभाग के किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सवाल यह है कि विभागीय राशन गोदामों और राशन दुकानदारों का पर्यवेक्षणीय अधिकारियों द्वारा प्रति माह सत्यापन किया जाता है। जब सरकारी गोदाम और राशन की दुकानें में पूरा स्टाक रहा तो फिर भारी मात्रा में राशन का भंडारण कैसे हो गया? वहीं विभाग और प्रशासन यह भी दावा कर रहा है कि पकड़ा गया राशन सरकारी है। इससे साफ है कि विभागीय मिलीभगत से ही पूरा खेल हुआ है।
विज्ञापन

जैथरा की गल्ला मंडी में बुधवार को पूर्ति विभाग, मंडी सचिव की मौजूदगी में ट्रक में लोड गेहूं के पैकेटों की गिनती की गई। पूर्ति विभाग ने एफआईआर में ट्रक में लोड पैकेटों की संख्या 540 दिखाई है, जबकि भौतिक सत्यापन में पैकेटों की संख्या 457 निकली। एक कर्मचारी पैकेटों की संख्या 540 लिखने पर अड़ गया। उसका कहना था कि ऊपर से आदेश आया है। मगर वहां मौजूद व्यापारी व बैंक प्रतिनिधि ने इसका विरोध किया और सही संख्या लिखने की बात कही। काफी देर बाद मामला सुलझ सका। वास्तविक संख्या लिख कर मंडी समिति को गेंहू की सुपुर्दगी दी गई। जैथरा गल्ला मंडी के प्रभारी विकास यादव का कहना है कि बुधवार को ट्रक से 487 बोरे उतरवाए गए। वजन 278 कुंतल था।

ट्रक को मंडी समिति एसडीएम अलीगंज की देखरेख में खड़ा किया गया था। वहां से बुधवार को ट्रक जैथरा भेजा गया। बोरे कम होने की जानकारी नहीं है। विभागीय स्तर पर गोपनीय जांच चल रही है। -उमेश मिश्रा, पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें