फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में चार भाइयों को उम्र कैद, जुर्माना

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने चार भाइयों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला कोसीकलां के गांव लालपुर का है। वादी मृतक के भाई भंवर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 सितंबर 2011 को उसका भाई सुम्मेर सिंह अपने पड़ोसी रमेश की बैठक में बैठकर हुक्का पी रहा था। तभी गांव के अमर सिंह, विजय सिंह, धर्मसिंह, हरी सिंह आए और गाली गलौज करने लगे। इसी बीच अमर सिंह ने उसके भाई सुम्मेर को गोली मार दी। आवाज सुनकर वेे भी मौके पहुंच गए थे। उन्होंने मामले की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि इस मामले का ट्रॉयल अपर सत्र न्यायालय-पंचम संगीता शर्मा की अदालत में चला। इस दौरान 11 गवाह पेश किए गए। न्यायालय में दोनों पक्षों की ओर से गवाह और सबूत पेश किए गए। सहायक शासकीय अधिवक्ता मदन मोहन उपाध्याय ने बताया न्यायालय ने अमर सिंह, विजय सिंह, धर्मसिंह, हरी सिंह (चारों भाई) को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा अमर सिंह पर 15 हजार और बाकी तीनों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। घटना के दिन से ही अमर सिंह जेल में बंद था वहीं बाकी तीनों भाईयों को सोमवार को न्यायालय से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें