फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा की हत्या में पूर्व प्रधान सहित चार लोग नामजद

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। थाना महावन के गांव नगला लोका में पूर्व प्रधान के बेटे की सगाई में हुई रिटायर्ड दरोगा रसाल सिंह की हत्या के मामले में पूर्व प्रधान, उसके भाई और रिश्तेदार सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। मामले में मृतक के पुत्र ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार सायं पांच बजे नगला लोका के पूर्व प्रधान मोहन सिंह के बेटे गजेंद्र सिंह की सगाई थी। इसमें शामिल होने गए थाना महावन के रिटायर्ड दरोगा रसाल सिंह की सगाई समारोह में गोली लगने से मौत हो गई थी। महावन पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के शव का देर रात पोस्टमार्टम कराया। रिटायर्ड दरोगा के बेटे मोहित प्रताप सिंह ने नगला लोका के पूर्व प्रधान मोहन सिंह, उसके भाई लाखन सिंह सहित परिवार के तारा सिंह और रिश्तेदार मांट निवासी गोला के खिलाफ गोली मारकर हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ महावन ने बताया कि गोली दरोगा की गर्दन के ऊपर जबड़े में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें