dr bhimrao ambedkar university agra
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सात मार्च से शुरू होने जा रही हैं। यूपी बोर्ड के बाद शासन ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं को भी नकल विहीन कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत वित्तविहीन महाविद्यालयों की स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है। राजकीय और सहायता प्राप्त कालेजों के परीक्षार्थियों को ही स्वकेंद्र परीक्षा का लाभ मिल सकेगा।
उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित नोडल केंद्रों पर भेज दी गई हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं की गई है। जिले के लिए जारी संभावित परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। 54 कालेजों को संभावित परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया है। इन कालेजों को लेकर भी बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कुछ कालेज ऐसे भी हैं जिनके परीक्षा केंद्र आपस में एक दूसरे के कालेजों में पहुंचे हैं। प्रवेशपत्र भी जनपद में पहुंच चुके हैं। लेकिन परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची जारी न होने के कारण परीक्षार्थियों के साथ ही सचलदल प्रभारी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा