फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइकर्स ने भाई-बहन को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर भाई संग ससुराल से लौट रही एक नवविवाहिता से अपाचे सवार बदमाशों ने जेवरात और कैश से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र के गांव बिलहना निवासी बलवीर सिंह ने अपनी बेटी रश्मि की शादी विगत सात फरवरी को मथुरा के थाना बल्देव अंतर्गत गांव अवैनी निवासी अनिल कुमार से की थी। मंगलवार सायं चार बजे रश्मि अपने भाई भरत सिंह के साथ बाइक से मायके लौट रही थी। ें

हजरतपुर के पास पहुंचते ही पीछे से आए अपाचे पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी रश्मि से जेवरात और नगदी से भरा बैग लूट लिया और फिरोजाबाद की ओर भाग गए। लूट की इस घटना से भाई-बहन घबरा गएं और शोर मचाने लगे तो भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लूट के शिकार हुुए भाई-बहन राजा का ताल पुलिस चौकी पहुंच कर जानकारी दी। पुलिस ने बिना कार्रवाई के भाई-बहन को समझा कर घर भेज दिया। महिला के बैग में एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, सात हजार रुपये, पायल और अन्न्य सामान रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें