एटा। युवती से पहले प्यार, फिर संबंध बनाने वाले आरोपी युवक ने गर्भवती होने पर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। आठ माह की गर्भवती युवती ने परिवारीजनों के साथ मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जबकि युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के पिता शहर में चाय की दुकान करते है। जबकि उसकी दुकान के पास में ही राशिद पुत्र रफीक निवासी पटियाली गेट सब्जी की दुकान करता है। आसपास दुकान होने के चलते चाय की दुकान करने वाले व्यक्ति की लड़की की आंख राशिद से लड़ गई। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और आपस में शादी करने की कसमें भी हो गई। इसे लेकर दोनों के बीच संबंध भी चोरी छिपे बन गए। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी युवती ने राशिद को देते हुए शादी करने की बात कही। आरोप है इस पर वह आज कल की कह उसे टरकता रहा। इसे लेकर युवती धीरे-धीरे आठ माह की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब लड़की के परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने युवक के साथ शादी रचाने के लिए प्रयास किया। पीड़ित युवती ने भी प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। इस पर युवती ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई। इस पर पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई। बताया गया कि दोनों अलग-अलग धर्म को मानने के चलते शादी की बात अधर में अटकी हुई है।