फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर घर से बाहर आते ही बढ़ा कनेक् शन का लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग बिजली चोरी का ग्राफ कम करने के लिए घर के अंदर लगे मीटर बाहर लगाने का अभियान चला रहा है। इसके चलते हजारों कनेक्शन का लोड पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। खपत बढ़ने से विभाग के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन


जनपद में व्याप्त स्तर पर होने वाली बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। विद्युत विभाग बिजली चोरी रोकने के लिए घर के अंदर लगे मीटर बाहर लगाने का अभियान चला रहा है। दूसरी ओर मीटर पर आमर्ड केबल लगाई जा रही है। ताकि कट लगाकर चोरी न हो। विद्युत विभाग द्वारा अब तक पांच हजार से अधिक मीटर घर के अंदर से बाहर लगवा चुका है। रसूलपुर, लेबर कालोनी, सुहागनगर, आसफाबाद क्षेत्र में अभियान चल रहा है।

इधर मीटर और केबल के नाम पर प्राइवेट कर्मचारी जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। अफसरों को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सक्सेना ने कहा विभाग घर के अंदर से मीटर बाहर लगाने और मीटर पर आमर्ड केबल लगाने काम कर रहा है। उपभोक्ता को कोई शुल्क नहीं देना है। कोई कर्मचारी पैसे मांगता है तो 1912 या 9412719741 पर शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें