फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्य छुपा कर छात्रवृति हड़पने का आरोप

विज्ञापन
छात्रवृत्ति
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पुलिस महकमे में आरक्षी पद पर तैनात एक युवक पर तथ्य छिपा कर छात्रवृति हड़पने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने पुलिस को आरक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला दयाल नगर निवासी राज कुमार पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात है। आरोप है कि शिव प्रसाद तथ्य छुपा कर अपने बेटे अंकित के नाम पर विगत कई सालों से छात्रवृति ले रहा है। शिकायत पर पुलिस ने स्टाफ का मामला होने से कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने मामले के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सोमवार रात नियत कुमार पुत्र मायाराम एसडी सांखनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि खैरगढ़ क्षेत्र स्थिति एसएस विद्यालय में आरक्षी राज कुमार का बेटा अंकित पढ़ता है। आरोप है राजकुमार ने तथ्य छिपा कर बेटा को छात्रवृति दिलवाता रहा। थाना पुलिस का कहना है कि आरक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें