फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला की गला घोंटकर हत्या, शव फेंका

विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से चारा लेने गई महिला की गला घोंटकर हत्या करके शव खेत में फेंक दिया गया। हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने एसएसपी आवास पर पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


थाना गोवर्धन के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे बेटे के साथ खेतों पर चारा और लकड़ी लेने के लिए निकली थी। बेटे को लकड़ी लेकर घर भेज दिया। जब शाम को 6:30 बजे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। आधे घंटे की मशक्कत के बाद खेतों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। शनिवार को दो डाक्टरों के पैनल ने महिला का पोस्टमार्टम किया। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई।

सीओ जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला घोंटकर आई है। हत्या के पीछे का कारण है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, दलित महिला की हत्या पर परिजनों ने एसएसपी आवास पर हंगामा काटते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें