फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना के लाभार्थी का सूची से नाम काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गलत रिपोर्ट लगा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी का सूची से नाम काटने के मामले में एक परिवार सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गांव भूडा शेरपुर निवासी हजारीलाल पुत्र श्री जुम्मा के अनुसार पूर्व में हुए सर्वेक्षण के उपरांत उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने आपसी सांठगांठ कर फर्जी रिपोर्ट लगा दी। जिसमें उसके गांव में नहीं रहने की बात कही गई है।

जबकि असलियत में वह व उसका परिवार गांव में रहता है। उसके सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों में निवास स्थान का पता भूडा शेरपुर दर्ज है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें