फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबस्टेशन क्षेत्रों में दिनभर रहा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा हाईवे पर नई लाइन बनाने का रविवार को कार्य चला। इसके चलते शहर और देहात के तीन सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली का संकट रहा।
विज्ञापन


आरएपी-डीआरपी योजना के तहत विद्युत विभाग ने एसएन सबस्टेशन से आसफाबाद स्थित 220 केवी विद्युत उपसंस्थान तक 33 केवी की नई लाइन और कंडक्टर लगाने का कार्य कराया जा रहा है। आसफाबाद चौराहे तक विभाग ने पहले ही कार्य पूरा कर लिया है।

आसफाबाद चौराहे से विद्युत उपसंस्थान तक कार्य शेष रह गया था। इस कार्य को विभाग ने रविवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ किया। आसफाबाद विद्युत उपसंस्थान से शहर के एसएन, सुहागनगर व देहात का यूपीएसआईडीसी का शटडाउन कर दिया गया।
विज्ञापन


घंटों तक बिजली आने से सुहागनगर, महावीर नगर, भीमनगर, हिमायूंपुर, एसएन सबस्टेशन से जुड़े महावीर, जलेसर रोड, विभव नगर, गांधी नगर, बाईपास, बोधाश्रम, कोटला रोड के अलावा यूपीएसआईडीसी से जुड़े क्षेत्र में शाम तक बिजली का संकट रहा। विभाग द्वारा कुछ समय दूसरे फीडर से जोड़कर सप्लाई दी गई। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत अवश्य मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें