फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान और डेयरी से की लाखों की चोरी

विज्ञापन
घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। शहर के कंपूघाट में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखाें रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोरों ने बराबर के मकान में घुसकर रसोई का ताला तोड़कर सिलेंडर और गैस का चूल्हा भी चोरी कर लिया। उधर, दो दिन पूर्व होलीगेट पर जैन डेरी में जंगला तोड़कर घुसे चोर 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन


कोतवाली के कंपूघाट निवासी बालजी चतुर्वेदी पत्नी के साथ 13 दिसंबर को मकान का ताला लगाकर लखनऊ गए थे। गुरुवार की रात्रि चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और एलईडी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बराबर में मोहित अरोड़ा के मकान को भी निशाना बनाया। यहां से रसोई का ताला तोड़कर चोर एक सिलेंडर और गैस का चूल्हा चोरी कर ले गए। सवेरे पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची मकान स्वामी की पुत्री मनीषा चतुर्वेदी ने पुलिस को खबर दी। बंगालीघाट चौकी पहुंची और कोरम पूरा करके लौट आई। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

उधर, छत्ता बाजार के गोपालपुरा निवासी मनोज की होलीगेट पर जैन नाम से डेरी है। 13 दिसंबर की चोरों ने पहली मंजिल का जंगला तोड़कर 15 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें