फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रामशंकर कठेरिया ने अखिलेश-मायावती पर की ये टिप्पणी, विपक्ष हुआ हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा । मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष और सांसद रामशंकर कठेरिया के अटपटे बोलों पर विपक्ष बिफर पड़ा है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद कठेरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन


सांसद से पूछा गया कि मायावती ईवीएम में गड़बड़ी बता रही हैं और अखिलेश यादव भी उनका समर्थन कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मायावती की बुद्धि सही नहीं और अखिलेश हार से हताश हो गए हैं। जब उनसे पूछा गया कि आप रक आरोप लगने हैं कि आप किसी जालसाज को बचाने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्होंने आरोप लगाने वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।

इस पर विपक्ष विफर पड़ा है। सपा के महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी ने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद अपने गिरेबान में झांके, प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। पहले उसे ठीक करें। मायावती के खिलाफ बयान पर मेयर का चुनाव लडे़ बसपा नेता दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा कि सांसद अपनी गरिमा के अनुरूप नहीं करते हैं। किसी को इसी तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें