फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ली, चार्ज संभाला... बोले चमन बना देंगे शहर

विज्ञापन
शपथ लेते मथुरा के मेयर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा नगर निगम के महापौर मुकेश आर्य बंधु ने मंगलवार को अपने 70 पार्षदों के साथ शपथ ली और निगम का चार्ज संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वह मथुरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं नगरपालिका कोसीकलां के चेयरमैन नरेंद्र कुमार ने अपने 25 सभासदों के साथ शपथ लेकर चार्ज संभाल लिया है। जिले की सभी 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासदों ने अपने-अपने नगर पंचायत क्षेत्रों में शपथ ली।
विज्ञापन


जुबली पार्क में मथुरा नगर निगम के पहले मेयर मुकेश आर्यबंधु को सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण मौजूद रहे। खुद की शपथ होने के बाद महापौर ने सभी 70 पार्षदों को शपथ दिलाई। यहां मेयर मुकेश आर्यबंधु ने कहा कि वह महानगर का विकास कराएंगे। अधिकारियों के साथ बैठकर विकास का खाका खींचा जाएगा। सभी को साथ लेकर काम करेंगे। शहर की जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान विधायक श्याम सुंदर शर्मा, कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश के साथ भाजपा नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, रघुराज सिंह, भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के साथ जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह मौजूद रहे।

नगर निगम के एप का भी शुभारंभ हुआ
मथुरा। नगर निगम के एप का भी शुभारंभ कराया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और चौधरी लक्ष्मीनारायण ने संयुक्त रूप से एप का शुभारंभ किया। यहां नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने कहा कि इस एप के जरिए लोग अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इस पर नगर निगम से संबंधित समस्या का जिक्र किया जा सकता है। लोग फोटो भी डाल सकते हैं। एप पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें