फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबूत दिखाने को बूथों से खींच लाए मतपत्रों के फोटो

विज्ञापन
VOTE
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव में नेताओं को अपनी निष्ठा का सबूत देने के लिए लोग बूथ से ही मोहर लगे मतपत्रों का फोटो खींच लाए। इसे देखकर जिला प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आ गई। वहीं आलम यह रहा कि सारा दिन चुनाव के दौरान लोग केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाते रहे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों को निष्ठा का सबूत देते दिखाई दिए। हद तो तब हो गई जब एक समर्थक केंद्र के अंदर से बैलेट पेपर पर मोहर लगाने के बाद अपने मोबाइल से फोटो खींच कर ले आया। बैलेट पेपर में सफतौर पर दिखाई दे रहा है कि उक्त व्यक्ति ने किस प्रत्याशी को वोट दिया है।

यह कोई एक घटना नहीं है, कई समर्थकों ने इसी प्रकार अपनी निष्ठा का सबूत पेश किया। इस प्रकार की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं अधिकरियों की चूक पर भी सवाल खड़े कर गई। वहीं दिनभर लोग केंद्र के अंदर मोबाइल को ले जाते हुए दिखाई दिए, जो कि नियम के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें