हीरा व्यापारी लूटकांड में वांछित पांच हजार इनामी गिरफ्तार
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। हीरा व्यापारी लूटकांड में वांछित पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने फिरोजाबाद जैन मंदिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुिलस का दावा है कि आरोपी ने लूटकांड का इकबाल किया है।
एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि 22 अगस्त 2015 को हीरा व्यापारी के कर्मचारी लतेश एवं अमित प्रजापति कानपुर से तगादा कर कार से लौट रहे थे। थाना क्षेत्र अंतर्गत नौसेहरा के समीप उनका अपहरण कर ढाई करोड़ रुपयों से भरा बैग और मोबाइल लूटने के बाद दोनों को यमुना एक्सप्रेस वे पर बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित कीं थीं। एसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच शाखा प्रभारी निर्मल सिंह, एवं थानाध्यक्ष ऊदल सिंह ने मामले में तफ्तीश की तो प्रकाश में आए अभियुक्त सुनील उर्फ बाबा उर्फ गुल्लू पुत्र हेमंत कुमार निवासी पान पत्ते की दुकान गोठ परम अपमार्टमेंट थाना माधौगंज ग्वालियर मध्यप्रदेश को बुधवार रात साढ़े सात बजे जैन मंदिर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार सुनील ने पूछताछ में वारदात का इकबाल किया है। बाकी के आरोपियों कीक गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयासरत हैं। पुलिस अधीक्षक ने ढाई करोड़ की लूट में वांछित आरोपी के गिरफ्तार होने पर टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।