अलीगंज। रिजर्व बैंक तथा केंद्र्र सरकार के आदेश के बाद भी बैंको में सिक्के नहीं लिए जा रहे हैं। इससे आम आदमी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में दुकानदार ग्राहकों से सिक्के लेने से मना कर देते हैं। जिसके चलते कई बार नोकझोंक तक हो जाती है।
बता दें, पिछले दिनों आरबीआई तथा केंद्र सरकार ने सभी बैंकों को निर्देश दिए थे कि अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में यह लिखकर नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना पड़ेगा कि बैंकों में सिक्के भी जमा किए जाते हैं मगर अभी तक किसी भी शाखा में कोई नोटिस नहीं लगाया गया है। इसी के चलते उपभोक्ताओं ने बैंक अधिकारियों से सिक्के जमा करने की मांग की है। ब्यूरो