जलेसर। सरकारी अस्पताल में वार्ड बॉय की नोकरी दिलाने के नाम पर ढ़ाई लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में पीड़ित ने नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी कर धन हड़पने की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
सोमवार को फीरोजाबाद जनपद के ग्राम रिजावली निवासी धीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना शकरोली के ग्राम बेरहार निवासी रामू पुत्र सुरेश चंद्र यादव ने सरकारी अस्पताल में एक माह के अंदर वार्ड बॉय की नोकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लिए थे।
जब चार माह बीत जाने के बाद भी नोकरी नहीं लगी तो पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के संबंध में धीरेंद्र ने रामू के खिलाफ धोखाधड़ी कर धन हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।