फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की दुर्गा कालोनी में सोमवार की रात को एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। गोली युवक की कनपटी के आरपार हो गई है। युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा लिखाया है। हाईवे किनारे दुर्गा कालोनी में रहने वाले हाकिम सिंह का बेटा कल्याण सिंह (35) मजदूरी करता था। सोमवार की रात को वह परिवार के साथ घर में सोया था। रात को करीब 10 बजे परिवारवालों को फायर की आवाज आई। देखा तो कल्यान सिंह खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी जो आरपार निकल गई थी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची ने परिवारवालों से जानकारी की। परिवारवालों ने बताया कि वह तो फायर की आवाज सुनकर पहुंचे थे। कल्याण सिंह के पिता हाकिम ने थाने में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। कल्यान सिंह ने घरेलू कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक शादीशुदा है। फायर तमंचे से किया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें