फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मिलीभगत से थाना परिसर में पेड़ों का हो रहा कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट थाना परिसर में खड़े बबूल के हरे पेड़ो का खुलेआम कटान किया जा रहा है। थाने में तैनात सिपाही की मिलीभगत से लकड़ी तस्कर वृक्षों को बिना अनुमति के काट रहे है। पेड़ों के कटान की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
विज्ञापन


थाना सकीट की इमारत के चारों ओर बबूल के काफी हरे भरे पेड़ खड़े है। थाने में तैनात दरोगा और सिपाही हरे पेड़ो को कटवा कर अपनी जेब भर रहे है। रविवार को थाना प्रभारी की गैर माजूदगी में थाना परिसर में खड़े बबूल के पेड़ों को धड़ल्ले से कटान हुआ। पेड़ों के कटान की क्लीपिंग एक युवक ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

लोगों का कहना है कि थाने में तैनात एक सिपाही की मिली भगत से लकड़ी तस्कर हरे वृक्ष काट रहे है। बता दें कि विगत सात माह पहले भी सकीट पुलिस लकड़ी से भरा ट्रैक्टर रुपये लेकर छोड़ने के विषय में चर्चित रह चुकी है। इसकी भी राहगीर ने सोशल मीडिया पर क्लीपिंग वायरल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी संजय कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी पर सीओ सकीट से जांच के लिए कहा गया है। जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें