फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लोकतंत्र सेनानी को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। गुरुवार दोपहर पुलिस चेकिंग से बचकर भागा एक युवक लोकतंत्र सेनानी योगेंद्र सिंह के घर में घुस गया। पीछे से पहुंची पुलिस ने उसके बारे में पूछा तो विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस वालों ने लोकतंत्र सेनानी और उसके बेटे की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ गया और कुछ ही देर में बाजार बंद हो गया। बाजना तिराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया। बाद में दरोगा ने माफी मांगी तक मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने दबाव बनाकर अपराधी की मदद की है। थाना नौहझील के बाजना तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। मुसमुना गांव का युवक प्रेमवीर सिंह चेकिंग के डर से भागकर लोकतंत्र रक्षक सेनानी योगेंद्र सिंह के घर में घुस गया। पीछा करते हुए पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह का योगेंद्र से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने योगेंद्र और उनके पुत्र रालोद नेता नरेंद्र चौधरी की पिटाई कर डाली। इससे भड़के ग्रामीणों ने नौहझील का बाजार बंद कर दिया। एकत्रित हुए व्यापारी, रालोद कार्यकर्ताओं ने बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया। धरने पर बैठे लोगों को समझाने पहुंची थाना पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। सीओ मांट ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया पर ग्रामीण नहीं माने। आखिर में कस्बा इंचार्ज ने माफी मांगी तब मामला शांत हो सका। थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला का कहना है प्रेमवीर सिंह अपराधी है जिसे बचाने के लिए यह बवाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें