मथुरा। मगोर्रा के एक गांव में घर के पीछे खेल रही सात वर्षीय बालिका से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर डाला। बच्ची के चीखने पर पशुओं को पानी दे रही मां दौड़कर आती, तब तक युवक भाग खड़ा हुआ। पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एक गांव में 26 सितंबर को सात साल की बालिका घर के पीछे खेल रही थी। यहां पर पड़ोस का युवक योगेश आया। युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर पशुओं को पानी पिला रही मां दौड़कर आई तो आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ।