फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायलेट नहीं बनवाया तो मायका चली गई पत्नी

विज्ञापन
शौचालय जाती महिला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन को समर्पित फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ शौचालय पर आधारित है। फिल्म की हीरोईन शौचालय न होने से अपने मायके चली जाती है। ठीक ऐसा ही वाकया पटियाली तहसील के गांव दीनपुर में सामने आया है। ग्राम प्रधान की मनमानी से शौचालय न बन पाने पर एक ग्रामीण की पत्नी छोड़कर मायके चली गई।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव गांव शौचालय बनवाए जा रहे है, लेकिन इनके निर्माण में ग्राम प्रधान एवं सचिव अपनी मनमानी करते हैं। वे अपने चहेतों को ही शौंचालय दिलवाते हैं। ग्राम दीनपुर में प्रधान की मनमानी के चलते एक परिवार टूटने के कगार पर पहुंच गया। आशीष तिवारी पुत्र श्रीकिशन तिवारी की दो साल पहले शादी हुई है। उनकी पत्नी स्वच्छ भारत मिशन की समर्थक हैं। उन्हें खुले में शौच जाना पसंद नहीं। जब उनकी शादी हुई और उनको खुले में शौच जाना पड़ा तो वे काफी परेशान हो गई। उन्होंने अपने पति से घर पर शौचालय बनवाने को कहा, लेकिन पति अपनी मजबूरी के चक्कर में शौचालय का निर्माण नहीं करा पाए। दो साल बीत जाने पर भी जब शौचालय नहीं बना पाया तो उन्होंने अपने पति को छोड़कर अपने मायके चले जाने का निर्णय लिया। पति ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन नहीं मानी और आखिर में वे अपने मायके चली गई। पति ने मायके जाकर भी बात की, लेकिन पत्नी ने घर में शौचालय न बनने तक वापस लौटने से इंकार कर दिया। पत्नी के चले जाने से पति भी काफी परेशान हैं। आशीष ने बताया कि उनकी पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है। शौचालय निर्माण के लिए ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार कहा, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र बनवाया जाएगा शौंचालय
जिला पंचायतराज अधिकारी विश्वनाथ का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। शासन से शौचालय निर्माण पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। योजना जरूरत मंदों के लिए है। जल्द ही योजना के तहत धन उपलब्ध कराकर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें