फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद जनता को रिपोर्ट कार्ड दूंगा- राजवीर

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद राजवीर सिंह।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि देश की आजादी के बाद से एटा लोक सभा क्षेत्र में किसी भी सांसद ने इतना कार्य नहीं किया, जितना उन्होंने किया। मेडिकल कालेज, केंद्रीय विद्यालय एवं एटा-कासगंज रेलवे लाइन के लिए सरकार में पैरवी की और विकास कार्यों को मंजूरी दिलाई। सांसद कस्बे में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
सांसद ने कहा कि पांच वर्ष पूरे होने के बाद वह जनता को रिपोर्ट कार्ड देंगे। उन्होंने तीन वर्ष में केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कालेज, कृषि विज्ञान केंद्र आदि योजनाओं को गिनाया। अब तक 8 करोड़ का विकास कार्य क्षेत्र में हो चुका है। सबका साथ व सबका विकास ही सरकार की प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उनका, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह व विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी का शाल ओढ़ाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र पालीवाल, हर्ष पालीवाल ने सांसद राजवीर सिंह का स्वागत चांदी का मुकुट पहना कर किया। अध्यक्षता डा. रामनिवास शर्मा ने की। संचालन अर्पित चौहान ने किया। ज्ञान तिवारी, प्रदीप वर्मा, मनोज चौहान, दिनकर राव चतुर्वेदी, अजय गुप्ता, विपिन देव पाठक, यतेंद्र पालीवाल, शम्मी कपूर गुप्ता, संजीव महाजन, ध्रुव महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें