फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के झूलों-हिंडोलों पर जीएसटी का ‘झटका’

विज्ञापन
कान्हा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एटा। कान्हा के जन्मोत्सव की खुशियों पर जीएसटी की मार पड़ रही है। जीएसटी के चलते कान्हा की पोशाक, झूले और मूर्तियां महंगी हो गई हैं। इसके साथ ही मेवा और व्रत के अन्य सामान पर भी जीएसटी का असर है। इसके चलते बाजार ठंडा पड़ा है। आलम यह है कि व्यापारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं।
विज्ञापन


जीएसटी लगने के बाद लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्तियां महंगी हो चुकी हैं। पीतल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगने से मूर्तियां 200 रुपये से 900 रुपये तक बिक रही हैं। साथ ही पोशाक पर पांच फीसदी जीएसटी का असर है। पोशाक के दाम में 10 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से वृद्धि हुई है। जीएसटी लगने के बाद झूलों और हिंडोलो का हाल भी कुछ ऐसा ही है। झूलों के दाम भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगने से बढ़ गए हैं।

15 अगस्त को जन्माष्टमी होने से बाजार में भगवान की प्रतिमाओं, पोशाक, शृंगार और अन्य साज सज्जा की दुकानें सज चुकी हैं लेकिन दुकानों पर उपभोक्ताओं के नहीं पहुंचने से दुकानदार मायूस हैं। दुकानदार रोहित माहेश्वरी ने बताया कि प्रतिवर्ष पीतल और स्टोन की प्रतिमाओं को बाहर से लाकर बेचते हैं, लेकिन इस बार मूर्तियों के दामों में 18 फीसदी इजाफा हुआ है। वहीं सजावट की अन्य चीजें भी महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन


मेवा के दामों में भारी उछाल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जीएसटी के चलते मेवा के दामों में उछाल है। ऐसे में व्रत रखने वाले भक्तों को परेशानी हो सकती है। लोगों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से त्योहार और पर्व पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



ड्राई फ्रूटस आज के दाम पिछली बार के दाम
बादाम 1000 900
काजू 1000 700
किसमिस 150-200 300
छुआरा 200 80
चीनी 40 35
चिरौंजी 900 850
मखाना 475 450
इलाइची 1100 1000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें