फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभावों को ठोकर मार आगे बढ़ें बेटियां: गुलाब देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आधी आबादी की ओर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत सोमवार को माथुर वैश्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि बेटियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इरादा पक्का हो तो कोई मंजिल कठिन नहीं है।
विज्ञापन


मंत्री ने अपने जीवन में अभावों का जिक्र भी किया। बताया कि मेेरे इरादों ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है। बेटियां अभावों को ठोकर मारते हुए मंजिल की ओर बढ़ती रहीं तो सफलता उनके कदमों में होगी। दुनिया में हमारी संस्कृति में ही नदियों, गाय और धरती को भी माता कहते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा के ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि नारी शक्ति का सृजन अगर नहीं होता तो व्यक्ति अथवा समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

इसके पूर्व विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं और शिक्षकों ने अतिथियों का पौधे भेंटकर स्वागत किया। डा. रुचि चतुर्वेदी, आधी आबादी के सचिव अंबुज द्विवेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, डा. दिनेश राठौर ने भी विचार व्यक्त किए। तेजवीर सिंह, ललित शर्मा, हेमा रावत, मंजेश चौहान, राहुल भूकेश, अभिषेक शर्मा, जगदीश सिंह मौजूद रहे। संचालन हरिओम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें